माशूक हमें बात का पूरा नहीं मिलता - बेख़ुद देहलवी

बेख़ुद देहलवीबेख़ुद देहलवी

7 min read · 12.4K reads

माशूक हमें बात का पूरा नहीं मिलता
दिल जिस से मिलाएँ कोई ऐसा नहीं मिलता

दुनिया में अगर ढूँढिए तो क्या नहीं मिलता
सब मिलते हैं इक चाहने वाला नहीं मिलता

उश्‍शाक से यूँ आँख तुम्हारी नहीं मिलती
अग़्यार से दिल जैसे हमारा नहीं मिलता

रहती है कसर एक न इक बात की सब में
हम को तो इन अच्छों में भी अच्छा नहीं मिलता

कुछ हाल सुनें कुछ हमें तदबीर बताए
ग़म-ख़्वार तो कैसा कोई इतना नहीं मिलता

क्या मुफ़्त में तुम दिल के ख़रीदार बन हो
बे-ख़र्च किए दाम ये सौदा नहीं मिलता

जब देखिए हम-राह है दुश्‍मन का तसव्वुर
हम से तो वो ख़ल्वत में भी तन्हा नहीं मिलता

दिल कोई मिलाता नहीं टूटे हुए दिल से
दुनिया में हमें जोड़ हमारा नहीं मिलता

बर्बाद किया यास ने यूँ ख़ाना-ए-दिल को
ढूँढे से भी अब दाग़-ए-तमन्ना नहीं मिलता

जो बात है दुनिया से निराली है नई है
अंदाज़ किसी में भी तुम्हारा नहीं मिलता

आंखें कहे देती हैं कि दिल साफ़ नहीं है
मिलता है वो इस रंग से गोया नहीं मिलता

कहते हैं जलाने को हम अग़्यार के मुँह पर
ऐसों से तो वो रश्‍क-ए-मसीहा नहीं मिलता

ज़ाहिर है मुलाक़ात है बातिन में जुदाई
तुम मिलते हो दिल हम से तुम्हारा नहीं मिलता

अफ़सोस तो ये है कि तुम्हें क़द्र नहीं है
आशिक़ तो ज़माने में भी ढूँढा नहीं मिलता

कहना वो शरारत से तेरा दिल को चुरा कर
क्या ढूँढते हो हम से कहो क्या नहीं मिलता

‘बे-ख़ुद’ निगह-ए-लुत्फ़ पे दे डालिए दिल को
जो मिलता है सरकार से थोड़ा नहीं मिलता
बेख़ुद देहलवी
About the poet

बेख़ुद देहलवी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from बेख़ुद देहलवी

  1. आप हैं बे-गुनाह क्या कहना - बेख़ुद देहलवी

    आप हैं बे-गुनाह क्या कहनाक्या सफ़ाई है वाह क्या कहना

    12.4K reads
  2. आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखते - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखतेहम दिल की तरह गिरेबाँ नहीं रखते

    12.4K reads
  3. आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आप - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आपवाक़िफ़ नहीं अभी मेरे दिल की लगी से आप

    12.4K reads
  4. ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की है - बेख़ुद देहलवी

    ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की हैकिस हुस्न का है हुस्न अदा किस अदा की है

    12.4K reads
  5. बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते हो - बेख़ुद देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते होऔर फिर आँख चुराते हो ये क्या करते हो

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदी