ख़ुदा रखे तुझे मेरी बुराई देखने वाले - बेख़ुद देहलवी

बेख़ुद देहलवीबेख़ुद देहलवी

6 min read · 12.4K reads

ख़ुदा रखे तुझे मेरी बुराई देखने वाले
वफा-दारी में तर्ज़-ए-बे-वफ़ाई देखने वाले

सँभल अब नाला-ए-दिल की रसोई देखने वाले
कयामत ढाएँगे रोज़-ए-जुदाई देखने वाले

तेरे ख़ंजर को भी तेरी तरह हसरत से तकते हैं
तेरी नाज़ुक कमर नाज़ुक कलाई देखने वाले

झिझक कर आईना में अक्स से अपने वो कहते हैं
यहाँ भी आ गए सूरत पराई देखने वाले

पलक झपकी कि दिल ग़ायब बग़ल ख़ाली नज़र आई
तेरी नज़रों की देखेंगे सफ़ाई देखने वाले

इन्हीं आँखों से तू ने नेक ओ बद आलम का देखा है
इधर तो देख ऐ सारी ख़ुदाई देखने वाले

गिरे गश खा के जब मूसा कहा बर्क़-ए-तजल्ली ने
क़यामत तक न देगा वो दिखाई देखने वाले

मेरी मय्यत पे बन आई है उन की सब से कहते हैं
वफ़ादारों की देखें बे-वफ़ाई देखने वाले

नज़र मिलती है पीछे पहले तनती है भंवें उन की
कहाँ तक देखे जाएँ कज़-अदाई देखने वाले

मिटा इंकार तो हुज्जत ये निकली मुँह दिखाने में
कि पहले जम्मा कर दें रू-नुमाई देखने वाले

कहाँ तक रोएँ क़िस्मत के लिखे को बस उलट पर्दा
तुझे देखेंगे अब तेरी ख़ुदाई देखने वाले

कभी क़दमों में था अब के उन के दिल में है जगह मेरी
मुझे देखें मुकद्दर की रसाई देखने वाले

कोई इतना नहीं जो आ के पूछे हिज्र में ‘बे-ख़ुद’
तेरा क्या हाल है रंज़-ए-जुदाई देखने वाले
बेख़ुद देहलवी
About the poet

बेख़ुद देहलवी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from बेख़ुद देहलवी

  1. आप हैं बे-गुनाह क्या कहना - बेख़ुद देहलवी

    आप हैं बे-गुनाह क्या कहनाक्या सफ़ाई है वाह क्या कहना

    12.4K reads
  2. आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखते - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखतेहम दिल की तरह गिरेबाँ नहीं रखते

    12.4K reads
  3. आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आप - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आपवाक़िफ़ नहीं अभी मेरे दिल की लगी से आप

    12.4K reads
  4. ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की है - बेख़ुद देहलवी

    ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की हैकिस हुस्न का है हुस्न अदा किस अदा की है

    12.4K reads
  5. बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते हो - बेख़ुद देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते होऔर फिर आँख चुराते हो ये क्या करते हो

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like