कब तक करेंगे जब्र दिल-ए-नासबूर पर - बेख़ुद देहलवी

बेख़ुद देहलवीबेख़ुद देहलवी

5 min read · 12.4K reads

कब तक करेंगे जब्र दिल-ए-नासबूर पर
मूसा तो जा के बैठ रहे कोह-ए-तूर पर

कोई मुझे बताए कि अब क्या जवाब दूँ
वो मुझ से उज्र करते हैं मेरे कुसूर पर

तालिब हैं जो तेरे उन्हें जन्नत से क्या ग़रज़
पड़ती नहीं है आँख शहीदों की हूर पर

जलवा दिखाइए हमें बा उज़्र हो चुका
जलने के वास्ते नहीं आए हैं तूर पर

ज़ाहिद भी इस ज़माने के आशिक़ मिज़ाज हैं
जीते हैं उस को देख के मरते हैं हूर पर

घर कर गईं न दिल में मेरी ख़ाक-सारियाँ
नाज़ाँ थे आप भी बहुत अपने ग़रूर पर

बख़्शे गए न हम से जो दो-चार बादा-ख़्वार
भिनकेंगी मक्खियाँ हैं शराब-ए-तुहूर पर

कुछ शोख़ियों के रंग भी बे-ताबियों में हैं
किस की नज़र पड़ी है दिल-ए-नासुबूर पर

ज़ाहिद की तरह हम को भी जन्नत की हैं तलाश
अपना भी आ गया है दिल इक रश्‍क-ए-हूर पर

रक्खे कहीं ये शौक़-ए-रिहाई मुझे न क़ैद
तड़पा अगर यहीं तो रहेंगे ज़रूर पर

‘बेख़ुद’ न ढूँढ कोई वसीला नजात का
ये मुनहसिर है रहमत-ए-रब्ब-ए-ग़फूर पर
बेख़ुद देहलवी
About the poet

बेख़ुद देहलवी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from बेख़ुद देहलवी

  1. आप हैं बे-गुनाह क्या कहना - बेख़ुद देहलवी

    आप हैं बे-गुनाह क्या कहनाक्या सफ़ाई है वाह क्या कहना

    12.4K reads
  2. आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखते - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखतेहम दिल की तरह गिरेबाँ नहीं रखते

    12.4K reads
  3. आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आप - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आपवाक़िफ़ नहीं अभी मेरे दिल की लगी से आप

    12.4K reads
  4. ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की है - बेख़ुद देहलवी

    ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की हैकिस हुस्न का है हुस्न अदा किस अदा की है

    12.4K reads
  5. बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते हो - बेख़ुद देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते होऔर फिर आँख चुराते हो ये क्या करते हो

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like