शिकवा सुन कर जो मिज़ाज-ए-बुत-ए-बद-ख़ू बदला

बेखुद बदायुनीबेखुद बदायुनी17 Sept 1857 – 10 Nov 1912

1 min read · 12.4K reads

शिकवा सुन कर जो मिज़ाज-ए-बुत-ए-बद-ख़ू बदला

हम ने भी साथ ही तक़रीर का पहलू बदला

कहिए तो किस के फँसाने की ये तदबीरें हैं

आज क्यूँ चीं-ब-जबीं से ख़म-ए-गेसू बदला

इक तिरा रब्त कि दो दिन कभी यकसाँ न रहा

इक मिरा हाल कि हरगिज़ न सर-ए-मू बदला

उन हसीनों ही को ज़ेबा है तलव्वुन ऐ दिल

हाँ ख़बर-दार जो भूले से कभी तू बदला

दिल-ए-मुज़्तर की तड़प से जो मैं तड़पा 'बेख़ुद'

चारा-गर ख़ुश हैं कि बीमार ने पहलू बदला

बेखुद बदायुनी
About the poet

बेखुद बदायुनी

मूल नाम : मोलवी अब्दुल हई जन्म : 17 Sep 1857 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Nov 1912 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश संबंधी : अल्ताफ़ हुसैन हाली (गुरु), दाग़ देहलवी (गुरु) बेख़ुद बदायूनी, अब्दुल हई (1857-1912) बेख़ुद ख़ुद अपने बक़ौल नौजवानी में हुस्न-परस्त और आ’शिक़-मिज़ाज…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like