हश्र पर वा'दा-ए-दीदार है किस का तेरा

बेखुद बदायुनीबेखुद बदायुनी17 Sept 1857 – 10 Nov 1912

1 min read · 12.4K reads

हश्र पर वा'दा-ए-दीदार है किस का तेरा

लाख इंकार इक इक़रार है किस का तेरा

न दवा से उसे मतलब न शिफ़ा से सरोकार

ऐसे आराम में बीमार है किस का तेरा

लाख पर्दे में निहाँ शक्ल है किस की तेरी

जल्वा हर शय से नुमूदार है किस का तेरा

और पामाल-ए-सितम कौन है तू है 'बेख़ुद'

उस सितमगर से सरोकार है किस का तेरा

बेखुद बदायुनी
About the poet

बेखुद बदायुनी

मूल नाम : मोलवी अब्दुल हई जन्म : 17 Sep 1857 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Nov 1912 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश संबंधी : अल्ताफ़ हुसैन हाली (गुरु), दाग़ देहलवी (गुरु) बेख़ुद बदायूनी, अब्दुल हई (1857-1912) बेख़ुद ख़ुद अपने बक़ौल नौजवानी में हुस्न-परस्त और आ’शिक़-मिज़ाज…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींसहरा में चराग़ों की दुकानें नहीं होतीं— मुनव्वर रानाजुदा रहता हूँ मैं तुझ से तो दिल बे-ताब रहता हैजुदा रहता हूँ मैं तुझ से तो दिल बे-ताब रहता हैचमन से दूर रह के फूल कब शादाब रहता है— मुनव्वर रानाआगगाड़ी आ रही हैएकआगगाड़ी दौड़ती आ रही है। उसका आरव प्रतिध्वनित— ओ. एम. अनुजनक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातून