गर्दिश-ए-चश्म-ए-यार ने मारा

बेखुद बदायुनीबेखुद बदायुनी17 Sept 1857 – 10 Nov 1912

1 min read · 12.4K reads

गर्दिश-ए-चश्म-ए-यार ने मारा

दौर-ए-लैल-ओ-नहार ने मारा

मर रहा हूँ मगर नहीं मरता

ख़लिश-ए-इंतिज़ार ने मारा

सख़्त-जानी मिरी जो सुन पाई

दम न फिर तेग़-ए-यार ने मारा

वस्ल में भी ये मुज़्तरिब ही रहा

इस दिल-ए-बे-क़रार ने मारा

हम तो जीते अभी मगर 'बेख़ुद'

सितम-ए-रोज़गार ने मारा

बेखुद बदायुनी
About the poet

बेखुद बदायुनी

मूल नाम : मोलवी अब्दुल हई जन्म : 17 Sep 1857 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Nov 1912 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश संबंधी : अल्ताफ़ हुसैन हाली (गुरु), दाग़ देहलवी (गुरु) बेख़ुद बदायूनी, अब्दुल हई (1857-1912) बेख़ुद ख़ुद अपने बक़ौल नौजवानी में हुस्न-परस्त और आ’शिक़-मिज़ाज…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like