आह करना दिल-ए-हज़ीं न कहीं

बेखुद बदायुनीबेखुद बदायुनी17 Sept 1857 – 10 Nov 1912

1 min read · 12.4K reads

आह करना दिल-ए-हज़ीं न कहीं

आग लग जाएगी कहीं न कहीं

मिरे दिल से निकल के दुनिया में

चैन से हसरतें रहीं न कहीं

बे-हिजाबी निगाह-ए-उल्फ़त की

देखे वो शर्मगीं कहीं न कहीं

आ गए लब पे दिल-नशीं नाले

जा ही पहुँचेंगे अब कहीं न कहीं

हम समझते हैं हज़रत-ए-'बेख़ुद'

चोट खा आए हो कहीं न कहीं

बेखुद बदायुनी
About the poet

बेखुद बदायुनी

मूल नाम : मोलवी अब्दुल हई जन्म : 17 Sep 1857 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Nov 1912 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश संबंधी : अल्ताफ़ हुसैन हाली (गुरु), दाग़ देहलवी (गुरु) बेख़ुद बदायूनी, अब्दुल हई (1857-1912) बेख़ुद ख़ुद अपने बक़ौल नौजवानी में हुस्न-परस्त और आ’शिक़-मिज़ाज…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like