सुनहरी सरज़मीं मेरी, रुपहला आसमाँ मेरा - बेकल उत्साही

बेकल उत्साहीबेकल उत्साही1 Sept 1924 – 3 Sept 2016

4 min read · 12.4K reads

सुनहरी सरज़मीं मेरी, रुपहला आसमाँ मेरा
मगर अब तक नहीं समझा, ठिकाना है कहाँ मेरा

किसी बस्ती को जब जलते हुए देखा तो ये सोचा
मैं ख़ुद ही जल रहा हूँ और फैला है धुआँ मेरा

सुकूँ पाएँ चमन वाले हर इक घर रोशनी पहुँचे
मुझे अच्छा लगेगा तुम जला दो आशियाँ मेरा

बचाकर रख उसे मंज़िल से पहले रूठने वाले
तुझे रस्ता दिखाएगा गुबारे-कारवाँ मेरा

पड़ेगा वक़्त जब मेरी दुआएँ काम आएंगी
अभी कुछ तल्ख़ लगता है ये अन्दाज़-ए-बयाँ मेरा

कहीं बारूद फूलों में, कहीं शोले शिगूफ़ों में
ख़ुदा महफ़ूज़ रक्खे, है यही जन्नत निशाँ मेरा

मैं जब लौटा तो कोई और ही आबाद था बेकल
मैं इक रमता हुआ जोगी, नहीं कोई मकाँ मेरा
बेकल उत्साही
About the poet

बेकल उत्साही

View profile & all 7 Poems / Stories

More from बेकल उत्साही

  1. ये दुनिया तुझसे मिलने का वसीला काट जाती है - बेकल उत्साही

    ये दुनिया तुझसे मिलने का वसीला काट जाती हैये बिल्ली जाने कब से मेरा रस्ता काट जाती है

    12.4K reads
  2. वो तो मुद्दत से जानता है मुझे - बेकल उत्साही

    वो तो मुद्दत से जानता है मुझेफिर भी हर इक से पूछता है मुझे

    12.4K reads
  3. जब दिल ने तड़पना छोड़ दिया - बेकल उत्साही

    जब दिल ने तड़पना छोड़ दियाजलवों ने मचलना छोड़ दिया

    12.4K reads
  4. हम को यूँ ही प्यासा छोड़ - बेकल उत्साही

    हम को यूँ ही प्यासा छोड़सामने चढ़ता दरिया छोड़

    12.4K reads
  5. नज़्म-इक दिन ऐसा भी आएगा - बेकल उत्साही

    इक दिन ऐसा भी आएगा होंठ-होंठ पैमाने होंगेमंदिर-मस्जिद कुछ नहीं होंगे घर-घर में मयख़ाने होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ