हम को यूँ ही प्यासा छोड़ - बेकल उत्साही

बेकल उत्साहीबेकल उत्साही1 Sept 1924 – 3 Sept 2016

3 min read · 12.4K reads

हम को यूँ ही प्यासा छोड़
सामने चढ़ता दरिया छोड़

जीवन का क्या करना मोल
महंगा ले-ले, सस्ता छोड़

अपने बिखरे रूप समेट
अब टूटा आईना छोड़

चलने वाले रौंद न दें
पीछे डगर में रुकना छोड़

हो जाएगा छोटा क़द
ऊँचाई पर चढ़ना छोड़

हमने चलना सीख लिया
यार, हमारा रस्ता छोड़

ग़ज़लें सब आसेबी हैं
तनहाई में पढ़ना छोड़

दीवानों का हाल न पूछ
बाहर आजा परदा छोड़

बेकल अपने गाँव में बैठ
शहरों-शहरों बिकना छोड़
बेकल उत्साही
About the poet

बेकल उत्साही

View profile & all 7 Poems / Stories

More from बेकल उत्साही

  1. ये दुनिया तुझसे मिलने का वसीला काट जाती है - बेकल उत्साही

    ये दुनिया तुझसे मिलने का वसीला काट जाती हैये बिल्ली जाने कब से मेरा रस्ता काट जाती है

    12.4K reads
  2. वो तो मुद्दत से जानता है मुझे - बेकल उत्साही

    वो तो मुद्दत से जानता है मुझेफिर भी हर इक से पूछता है मुझे

    12.4K reads
  3. सुनहरी सरज़मीं मेरी, रुपहला आसमाँ मेरा - बेकल उत्साही

    सुनहरी सरज़मीं मेरी, रुपहला आसमाँ मेरामगर अब तक नहीं समझा, ठिकाना है कहाँ मेरा

    12.4K reads
  4. जब दिल ने तड़पना छोड़ दिया - बेकल उत्साही

    जब दिल ने तड़पना छोड़ दियाजलवों ने मचलना छोड़ दिया

    12.4K reads
  5. नज़्म-इक दिन ऐसा भी आएगा - बेकल उत्साही

    इक दिन ऐसा भी आएगा होंठ-होंठ पैमाने होंगेमंदिर-मस्जिद कुछ नहीं होंगे घर-घर में मयख़ाने होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like