शैलपुत्री

बेबी शॉबेबी शॉ

1 min read · 12.4K reads

मैं पत्थर जैसी पड़ी हूँ

मेरी आँखों में हज़ारों साल का अँधेरा है

अतीत से आज तक

किसी का स्पर्श

किसी का स्नेह

मुझे जगा नहीं पाया...

पिता तुम

माता भी...

प्रेम डाला तुमने

और थोड़े शब्द

थोड़े सुर

मैं धीरे-धीरे जग उठी

कँप उठी

और जीवित हो गई

और कौन नहीं जानता!—

पिता को ही सब लड़कियाँ

जीवन का पहला पुरुष मान लेती हैं...

बेबी शॉ
About the poet

बेबी शॉ

नई पीढ़ी की सुपरिचित-सम्मानित बांग्ला कवि-गद्यकार-अनुवादक। बारह से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। हिंदी में भी कविताएँ लिखती हैं।

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like