झगड़ना

बेबी शॉबेबी शॉ

1 min read · 12.4K reads

धीरे-धीरे आँखों में आ गई विरह

और तुमने

एक सुबह को बोल दिया—

गोपनीय मुलाक़ात

पंख कहाँ गिरे?

मुलायम पंख!

तुम कहोगे—

ये पूजा

ये नियम

ये व्रत

प्रेम?

दरअस्ल,

ये सब

क़रीब आने की सीक्रेट ट्रिक

बेबी शॉ
About the poet

बेबी शॉ

नई पीढ़ी की सुपरिचित-सम्मानित बांग्ला कवि-गद्यकार-अनुवादक। बारह से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। हिंदी में भी कविताएँ लिखती हैं।

View profile & all 37 Poems / Stories