तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दिया - बशीर फ़ारूक़ी

बशीर फ़ारूक़ीबशीर फ़ारूक़ी

4 min read · 12.4K reads

तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दिया
दोस्तों ने मुझे शीशे की तरह तोड़ दिया

ज़िंदगी निकली थी हर ग़म का मुदावा करने
चंद चेहरों ने ख़यालात का रूख़ मोड़ दिया

अब तो आ जाएँ मुझे छोड़ के जाने वाले
मैं ने ख़्वाबों के दरीचों को खुला छोड़ दिया

क़द्र-दाँ क़ीमत-ए-बाज़ार से आगे न बढ़े
फ़न की दहलीज़ पे फ़नकार ने दम तोड़ दिया

उस चमन में भी तुम्हें चैन मयस्सर न हुआ
जिस चमन के लिए तुम ने ये चमन छोड़ दिया

यूँ तो रूस्वा-ए-ज़माना सही लेकिन उस ने
मेरे साथ आ के नए दौर का रूख़ मोड़ दिया

मैं मुसाफ़िर नहीं आवारा-ए-मंज़िल हूँ ‘बशीर’
गर्दिश-ए-वक़्त ने ये देख के दम तोड़ दिया
बशीर फ़ारूक़ी
About the poet

बशीर फ़ारूक़ी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from बशीर फ़ारूक़ी

  1. अब के जुनूँ में लज़्ज़त-ए-आज़ार भी नहीं - बशीर फ़ारूक़ी

    अब के जुनूँ में लज़्ज़त-ए-आज़ार भी नहींज़ख़्म-ए-जिगर में सुर्ख़ी-ए-रूख़सार भी नहीं

    12.4K reads
  2. लोगों हम छान चुके जा के संमुदर सारे - बशीर फ़ारूक़ी

    लोगों हम छान चुके जा के संमुदर सारेउस ने मुट्ठी में छुपा रक्खे हैं गौहर सारे

    12.4K reads
  3. मैं जितनी देर तिरी याद में उदास रहा - बशीर फ़ारूक़ी

    मैं जितनी देर तिरी याद में उदास रहाबस उतनी देर मिरा दिल भी मेरे पास रहा

    12.4K reads
  4. मिरे बदन में छुपी आग को हवा देगा - बशीर फ़ारूक़ी

    मिरे बदन में छुपी आग को हवा देगावो जिस्म फूल है लेकिन मुझे जला देगा

    12.4K reads
  5. शहर-ए-फ़स्ल-ए-गुल से चल कर पत्थरों के दरमियाँ - बशीर फ़ारूक़ी

    शहर-ए-फ़स्ल-ए-गुल से चल कर पत्थरों के दरमियाँज़िंदगी आ जा कभी हम बे-घरों के दरमियाँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like