मैं जितनी देर तिरी याद में उदास रहा - बशीर फ़ारूक़ी

बशीर फ़ारूक़ीबशीर फ़ारूक़ी

3 min read · 12.4K reads

मैं जितनी देर तिरी याद में उदास रहा
बस उतनी देर मिरा दिल भी मेरे पास रहा

अजब थी आग थी जलता रहा बदन सारा
तमाम उम्र वो होंटों पे बन के प्यास रहा

मुझे ये ख़ौफ़ था वो कुछ सवाल कर देगा
मैं देख कर भी उसे उस से ना-शनास रहा

तमाम रात अजब इंतिशार में गुज़री
तसव्वुरात में दहशत रही हिरास रहा

गले लगा के समुंदर हसीन कश्ती को
सुकूत-ए-तीरा-फ़ज़ाई में बद-हवास रहा

‘बशीर’ मैं उसे किस तरहा बे-वफ़ा कह दूँ
निगाह बन के जो इस दिल के आस-पास रहा
बशीर फ़ारूक़ी
About the poet

बशीर फ़ारूक़ी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from बशीर फ़ारूक़ी

  1. अब के जुनूँ में लज़्ज़त-ए-आज़ार भी नहीं - बशीर फ़ारूक़ी

    अब के जुनूँ में लज़्ज़त-ए-आज़ार भी नहींज़ख़्म-ए-जिगर में सुर्ख़ी-ए-रूख़सार भी नहीं

    12.4K reads
  2. लोगों हम छान चुके जा के संमुदर सारे - बशीर फ़ारूक़ी

    लोगों हम छान चुके जा के संमुदर सारेउस ने मुट्ठी में छुपा रक्खे हैं गौहर सारे

    12.4K reads
  3. मिरे बदन में छुपी आग को हवा देगा - बशीर फ़ारूक़ी

    मिरे बदन में छुपी आग को हवा देगावो जिस्म फूल है लेकिन मुझे जला देगा

    12.4K reads
  4. शहर-ए-फ़स्ल-ए-गुल से चल कर पत्थरों के दरमियाँ - बशीर फ़ारूक़ी

    शहर-ए-फ़स्ल-ए-गुल से चल कर पत्थरों के दरमियाँज़िंदगी आ जा कभी हम बे-घरों के दरमियाँ

    12.4K reads
  5. तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दिया - बशीर फ़ारूक़ी

    तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दियादोस्तों ने मुझे शीशे की तरह तोड़ दिया

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like