लोगों हम छान चुके जा के संमुदर सारे - बशीर फ़ारूक़ी

बशीर फ़ारूक़ीबशीर फ़ारूक़ी

4 min read · 12.4K reads

लोगों हम छान चुके जा के संमुदर सारे
उस ने मुट्ठी में छुपा रक्खे हैं गौहर सारे

ज़ख़्म-ए-दिल जाग उठे फिर वही दिन यार आए
फिर तसव्वुर पे उभर आए वो मंज़र सारे

तिश्नगी मेरी अजब रेत का मंज़र निकली
मेरे होंठों पे हुए ख़ुश्क समुंदर सारे

उस को ग़मगीन जो पाया तो मैं कुछ कह न सका
बुझ गए मेरे दहकते हुए तेवर सारे

आगही कर्ब वफ़ा सब्र तमन्ना एहसास
मेरे ही सीने में उतरे हैं ये ख़ंजर सारे

दोस्तों तुम ने जो फेंके थे मिरे आँगन में
लग गए घर की फ़सीलों में वो पत्थर सारे

ख़ून-ए-दिल और नहीं रंग-ए-हिना और नहीं
एक ही रंग में हैं शहर के मंज़र सारे

क़त्ल-गह में ये चराग़ाँ है मिरे दम से ‘बशीर’
मुझ को देखा तो चमकने लगे ख़ंजर सारे
बशीर फ़ारूक़ी
About the poet

बशीर फ़ारूक़ी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from बशीर फ़ारूक़ी

  1. अब के जुनूँ में लज़्ज़त-ए-आज़ार भी नहीं - बशीर फ़ारूक़ी

    अब के जुनूँ में लज़्ज़त-ए-आज़ार भी नहींज़ख़्म-ए-जिगर में सुर्ख़ी-ए-रूख़सार भी नहीं

    12.4K reads
  2. मैं जितनी देर तिरी याद में उदास रहा - बशीर फ़ारूक़ी

    मैं जितनी देर तिरी याद में उदास रहाबस उतनी देर मिरा दिल भी मेरे पास रहा

    12.4K reads
  3. मिरे बदन में छुपी आग को हवा देगा - बशीर फ़ारूक़ी

    मिरे बदन में छुपी आग को हवा देगावो जिस्म फूल है लेकिन मुझे जला देगा

    12.4K reads
  4. शहर-ए-फ़स्ल-ए-गुल से चल कर पत्थरों के दरमियाँ - बशीर फ़ारूक़ी

    शहर-ए-फ़स्ल-ए-गुल से चल कर पत्थरों के दरमियाँज़िंदगी आ जा कभी हम बे-घरों के दरमियाँ

    12.4K reads
  5. तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दिया - बशीर फ़ारूक़ी

    तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दियादोस्तों ने मुझे शीशे की तरह तोड़ दिया

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like