मिरे बदन में छुपी आग को हवा देगा - बशीर फ़ारूक़ी

बशीर फ़ारूक़ीबशीर फ़ारूक़ी

3 min read · 12.4K reads

मिरे बदन में छुपी आग को हवा देगा
वो जिस्म फूल है लेकिन मुझे जला देगा

तुम्हारे मेहरबाँ हाथों को मेरे शाने से
मुझे गुमाँ भी न था वक़्त यूँ हटा देगा

है और कौन मिरे घर में ये सवाल न कर
मिरा जवाब तिरा रंग-ए-रूख़ उड़ा देगा

चले भी आओ कि ये डूबता हुआ सूरज
चराग़ जलने से पहले मुझे बुझा देगा

खड़े हुए हैं यहाँ तो बुलंद-हिम्मत लोग
थके हुओं को भला कौन रास्ता देगा

दरों को बंद करो वर्ना आँधियों का ये ज़ोर
तुम्हारे कच्चे घरों की छतें उड़ा देगा

जहाँ सब अपने ही दामन को देखते हों ‘बशीर’
उस अंजुमन में भला कौन किस को क्या देगा
बशीर फ़ारूक़ी
About the poet

बशीर फ़ारूक़ी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from बशीर फ़ारूक़ी

  1. अब के जुनूँ में लज़्ज़त-ए-आज़ार भी नहीं - बशीर फ़ारूक़ी

    अब के जुनूँ में लज़्ज़त-ए-आज़ार भी नहींज़ख़्म-ए-जिगर में सुर्ख़ी-ए-रूख़सार भी नहीं

    12.4K reads
  2. लोगों हम छान चुके जा के संमुदर सारे - बशीर फ़ारूक़ी

    लोगों हम छान चुके जा के संमुदर सारेउस ने मुट्ठी में छुपा रक्खे हैं गौहर सारे

    12.4K reads
  3. मैं जितनी देर तिरी याद में उदास रहा - बशीर फ़ारूक़ी

    मैं जितनी देर तिरी याद में उदास रहाबस उतनी देर मिरा दिल भी मेरे पास रहा

    12.4K reads
  4. शहर-ए-फ़स्ल-ए-गुल से चल कर पत्थरों के दरमियाँ - बशीर फ़ारूक़ी

    शहर-ए-फ़स्ल-ए-गुल से चल कर पत्थरों के दरमियाँज़िंदगी आ जा कभी हम बे-घरों के दरमियाँ

    12.4K reads
  5. तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दिया - बशीर फ़ारूक़ी

    तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दियादोस्तों ने मुझे शीशे की तरह तोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like