साजिन्दे - बसंत त्रिपाठी

बसंत त्रिपाठीबसंत त्रिपाठी25 Sept 1972

2 min read · 12.4K reads

साजिंदे बजाओ साज
कि धुनें शोर में गुम हो रहीं
गीतों की पंक्ति से सन्नाटा रिसता है
जीवन की गति में जीवन ही घिसता है
साजिंदे,
बजाओ साज कि कसावट की कोई
आवाज उभरे

रात यह काली और दिन सुफेद
रातों के उजाड़ में दिन सखेद
होते हैं बेबस, जाते हैं बिखर-बिखर
साजिंदे, बजाओ साज
कि रंगों का कोई मोल उभरे
बसंत त्रिपाठी
About the poet

बसंत त्रिपाठी

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like