मर कर मिली है चादर-ए-ख़ाक-ए-वतन मुझे
मिट्टी ने इस ज़मीं की दिया है कफ़न मुझे
भारत की गर्द-ए-राह है मुश्क-ए-ख़ुतन मुझे
जन्नत से भी अज़ीज़ है ख़ाक-ए-वतन मुझे
चुप लग गई है अब नहीं ताब-ए-सुख़न मुझे
नहर-ए-लुpबन है तेरी जबीं की शिकन मुझे
चश्म-ए-करम है तुझ से बुत-ए-तेग़-ज़न मुझे
रूठी हुई निगाह नहीं दिल-शिकन मुझे
रास आए क्या फ़िराक़ में सैर-ए-चमन मुझे
ग़ुंचे दिखा रहे हैं जबीं पर शिकन मुझे
मिट मिट के गर्द-ए-राह-ए-वतन बिन रहा हूँ मैं
पीसे हज़ार गर्दिश-ए-चर्ख़-ए-कुहन मुझे
इक्सीर है नज़र में मिरी ख़ाक-ए-पाक-ए-हिन्द
उजड़ा हुआ दयार है फ़ख़्र-ए-वतन मुझे
सोज़-ओ-गुदाज़-ए-ग़म का हूँ अफ़साना-ए-ख़मूश
समझो ब-रंग-ए-साज़ सरापा सुख़न मुझे
मैं ग़ुंचा-ए-फ़सुर्दा हूँ गुलज़ार-ए-दहर में
बाद-ए-बहार कर न सकी ख़ंदा-ज़न मुझे
मक़्तल में 'बर्क़' मुझ से कशीदा है तेग़-ए-यार
तड़पा रही है दर्द से बाँकी दुल्हन मुझे








