गुड्डी परी, मुन्ना राजकुमार - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

4 min read · 12.5K reads

मैं तो बिल्कुल नहीं खेलता नाटक मम्मी जो इस बार।
गुड्डी को तो परी बनाया, मुझे बनाया राजकुमार।

इस तरह के ठाट-बाट तो देखो
कैसी शान निराली है।
आँखों में काजल, गालों पर
कितनी प्यारी लाली है।
मेरे मुँह पर थोप दिया है बस सूखा पौडर बेकार।

सातों रंग सजे पंखों में
कपड़ों में उजियाली है।
ठुमक-ठुमक चलती यह जैसे
बस उड़ने ही वाली है।
मेरी अचकन ढीली-ढाली, तंग पजामा चुढ़ीदार।

इस मुरली को मुरली मिली सुरीली
होकर मगन बजाती है।
इस को गीत सिखाए सब ने
झूम-झूम कर गाती है।
मुझे मिला लकड़ी का घोडा या यह गत्ते की तलवार।

मुझ को डाँट-डपट करनी है,
यह हंस-हंस कर बोलेगी।
अपनी प्यार भरी बातों से
यह मिसरी- सी घोलेगी।
मेरा काम लड़ाई करना और इसे करना उपकार।
मैं तो बिल्कुल नहीं खेलता नाटक मम्मी जी इस बार।
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like