इन बर्फ़ से ढकी पहाड़ियों के साथ
आकाश की ऊँचाई को एड़ी उचकाकर देखती
गरजती जलधारा के साथ
रास्तों की बाधाओं को भेदकर बहती
ताप सहने वाले पेड़ों के साथ मिलकर
नीचे ठंडी छाया फैलाने की कोशिश करती
अनगिनत जीवों के साथ मिलकर
आसमान की रोशनी की चुस्की ले मदमस्त होती
हरियाली की प्रशांति के ऊपर
पंछी सा उड़ती और चहचहाती
इच्छित भावनाओं की परंपरा के साथ
इन्द्रियों के इस गाँव में नर्तन करती
आसमान और ज़मीं से एकीकार होती
यह मैं हूँ या शाश्वत आनंद?








