युग का यह वातायन - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

युग का यह वातायन।

दर्पण से ढका हुआ
बालू पर टिका हुआ
जीवन-पर्यन्त आग-पानी का पारायण।
युग का यह वातायन।

अनुबंधित गरिमाऐं
आतंकित प्रतिभाऐं
कर्म भूमि गीता, किन्तु जन्म भूमि रामायण।
युग का यह वातायन।

गति-निरपेक्ष मलय
अथवा सापेक्ष प्रलय
जन-मन-गण उत्पीड़न नारायण नारायण।
युग का यह वातायन।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like