मेरी हर बात लगे नागवार और अभी - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

मेरी हर बात लगे नागवार और अभी
एक बार और अभी
एक बार और अभी

कोई पा जाये किसी का भी प्यार क्या मानी
हिज्र मैं कोई रहे बेक़रार क्या मानी
कोई अपने को कहे खुशग़वार क्या मानी
उम्र भर कोई करे इन्तज़ार क्या मानी

इन्तज़ार और अभी
इन्तज़ार और अभी
एक बार और अभी
एक बार और अभी

कोई पीने से ही मैख़्वार नहीं होता है
कोई कहने से ही गुनहगार नहीं होता है
जानने की ये तमन्ना न हुई बन्दों को
तेरे दीवानों में किस किस का शुमार होता है

ये शुमार और अभी
ये शुमार और अभी
एक बार और अभी
एक बार और अभी

ऐसा लगता है कि फिर लौट के आई है बहार
गुंचे गुंचे में पड़ी शबनमी बूँदों की फुहार
दामिनी छिपने लगी बादलों के दामन में
रंग पर आने लगा अधखिली कलियों का निखार

ये निखार और अभी
ये निखार और अभी
एक बार और अभी
एक बार और अभी
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींसहरा में चराग़ों की दुकानें नहीं होतीं— मुनव्वर रानाहे पूर्वजो!संतति बन वापस आओ। धरती का कुछ हिस्सा बचा होगा, वहाँ मिल-बैठ कर रोओ। जीने-मरने के बीच अगली पीढ़ियाँ तैयार करो। उनके रुदन के लिए धरती का ज़रा और छोटा हिस्सा बच्चा रखो। पानी गाढ़ा या पतला बहने दो।हमारे ज़ेहन बंजर हो चले हैं, तुम्हारे आने तक हरियाली लफ़्ज़ पूजा जाएगा। हवा के थपेड़े वीभत्स होंगे। फिर भी तुम प्यार करो। हमें जन्मो कि हम अपना पाप फिर से जिएँ। तुम्हारे साथ करोड़ों साल पहले ख़त्म हो गए भीमकाय जीव-जंतु होंगे। उनका विकास हो चुका होगा और उनके चेहरों पर धातु के एंटीना और लेज़र गन होंगी। तुम उनसे हमें बचाओ। जब वे प्रेम में रोएँ, दूर से हमें दिखाओ। हमें रेंगना सिखाओ कि हम उनकी आँखों से ओझल रहें।— लाल्टूसपने में होना भी होना है होने जैसाएक मुसलसल यात्रा के बीच मिली बापरवाह नींद में भी सपने आते हैंसारी वजूहात हैं अवसाद में डूब जाने की— अशोक कुमार पांडेयतुमतुम्हारे कथनों को मैंकिसी ब्रह्म सिद्धांत की तरह— अनुजीत इक़बाल