मैं रस की बरखा कर लूँगा - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

5 min read · 12.4K reads

मैं रस की बरखा कर लूँगा, तुम अपना उर-आँगन दे दो।
बेचारा बादल क्या जाने,
तप्त धरा की प्यास कहाँ है?
भू को पता नहीं रस-रंजित
मेघों का अधिवास वहाँ है?

दोनों की पहचान पुरानी
फिर भी मिलन नहीं होता है,
थोड़ी सी दूरी कम कर दे
दुनिया को अवकाश कहाँ है?

चिर-विछोह स्वीकार करूँगा, मिलने का आश्वासन दे दो।
मैं रस की बरखा...

नन्दन-कानन की सुषमा भी
सूनी-सूनी बिना तुम्हारे,
कब तक सहूँ दुसह यह पीड़ा
और रहूँ कब तक मन मारे?

कलियों तक अलियों का गुँजन
अब तक पहुँच नहीं पाया है,
चातक का दूरागत क्रन्दन
कब सुन पाते, घन कजरारे?

मैं पढ़ लूँगा मंत्र कान में, अधरों तक चन्द्रानन दे दो।
मैं रस की बरखा...

धरती और गगन का मैंने
मुग्ध कर लिया कोना-कोना,
पर मेरे भोले मन-मृग पर
कौन कर गया जादू-टोना?

मरुथल की उर्वरा पिपासा
सागर को दे रही चुनौती,
अनहोनी यह घटी न घटना
हुआ वही जो कुछ था होना।

मैं दुर्गम पथ तय कर लूँगा, चरणों का अवलम्बन दे दो।
मैं रस की बरखा...
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानास्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनवजातकअनागत दिन की गिनती करके पृथिवी के विशाल वक्ष मेंआगंतुक नवजातक का— बीरेन बरकटकीवह रसिक नहीं हैवहमृदुभाषिणी है,— बी. गोपाल रेड्डी