कहिए, हम क्या-क्या लिखें? - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

कहिए, हम क्या-क्या लिखें?
शब्दों के जाल बुनें,
कागज के फूल चुनें;
रचना से अधिक ध्यान शीर्षक का रखें?
कहिए...

अनुवादित कथ्य कहें,
तथ्यों से दूर रहें;
कड़वे को थूकें और मधुर-मधुर चखें?
कहिए...

गत का रथ लौट गया,
सब कुछ है नया-नया;
शीश महल में कब तक एकाकी दिखें?
कहिए...
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like