लरज़ लरज़ के न टूटें तो वो सितारे क्या - बाकर मेंहदी

बाकर मेंहदीबाकर मेंहदी

2 min read · 12.4K reads

लरज़ लरज़ के न टूटें तो वो सितारे क्या
जिन्हें न होश हो ग़म का वो ग़म के मारे क्या

महकते ख़ून से सहरा जले हुए गुलशन
नज़र-फरेब हैं दुनिया के ये नज़्जारे क्या

उम्मीद-ओ-बीम की ये कशमकश है राज़-ए-हयात
सुकूँ-नवाज़ हैं इस के सिवा सहारे क्या

कोई हज़ार मिटाए उभरते आए हैं
हम अहल-ए-दर्द जुनून-ए-जफ़ा से हारे क्या
बाकर मेंहदी
About the poet

बाकर मेंहदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More from बाकर मेंहदी

  1. अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहीं - बाकर मेंहदी

    अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहींकहने को आशियाँ है मगर आशियाँ नहीं

    12.4K reads
  2. और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोए - बाकर मेंहदी

    और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोएअच्छी लगती हैं मगर हम को तुम्हारी बातें

    12.4K reads
  3. बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या है - बाकर मेंहदी

    बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या हैख़ला में वो चाँद नाचता है ज़माँ मकाँ का हिसार क्या है

    12.4K reads
  4. चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न हो - बाकर मेंहदी

    चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न होरूसवाइयों की अपनी कहीं इंतिहा न हो

    12.4K reads
  5. दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी है - बाकर मेंहदी

    दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी हैज़ख्म खाने का मोहब्बत में मज़ा आज भी है

    12.4K reads