दोस्त! कट्टिस
कड़की के दिनों मे दस-पाँच रुपए उधार न देने के लिए
कट्टिस
एतवार को चुपके, अकेले होटल में खा आने के लिए
कट्टिस
पटने में चाय न पूछने
दिल्ली में ठीक से न बतियाने के लिए
कट्टिस
पिता के श्राद्ध में
बहन के विवाह में न पूछने के लिए कट्टिस
चिट्ठी देने को कह
चिट्ठी न देने के लिए कट्टिस
दोस्त! इस पूरे ज़माने भर तुमसे कट्टिस।








