संगीत काव्य - प्रेमघन

बदरीनारायण चौधरी प्रेमघनबदरीनारायण चौधरी प्रेमघन1 Sept 1855

7 min read · 12.4K reads

जब बर्षा आरम्भ होय अति धूम धाम सों ।
बरषै सिगरी निसि जल कर आरम्भ शाम सों ।।

उठैं भोर अन्दोर सोर दादुर सुनि हम सब ।
बदली जग की दसा लखैं आवैं बाहर जब ।।

किए हहास बहत जल चारहुँ दिसि सों आवै ।
गिरि खन्दक मैं भरि तिहि को तब नदी सिधावै ।।

भरैं लबालब जब खन्दक अतिशय मन मोहैं ।
बँसवारी के थान बोरि नव छबि लहि सोहैं ।।

धानी सारी पर जनु पट्टा सेत लगायो ।
रव दादुर पायल ध्वनि जाके मध्य सुनायो ।।

श्याम घटा ओढ़नी मनहुँ ऊपर दरसाती ।
ओढ़े बरसा बधू चंचला मिसि मुसकाती ।।

भाँति-भाँति जल जन्तु फिरत अरु तैरत भीतर ।
भाँति-भाँति कृमि कीट पतंगे दौरत जल पर ।।

मकरी और छबुन्दे, तेलिन, झींगुर, झिल्ली ।
चींटे, माटे, रीवें, भौंरे, फनगे, चिल्ली ।।

जनु हिमसागर पर दौरत घोड़े अरु मेढ़े ।
सर्राटे सों सीधे अरु कोऊ ह्वै टेढ़े ।।

बिल में जल के गए ऊबि उठि निकरे व्याकुल ।
अहि, वृश्चिक, मूषक, साही, विषखोपरे बाहुल ।।

लाठी लै-लै तिनहिं लोग दौरावत मारत ।
किते निसाने बाजी करत गुलेलहि धारत ।।

कोउ सुधारत छप्पर औ खपरैलहिं भीजत ।
भरो भवन जल जानि किते जन जलहि उलीचत ।।

लै कितने फरसा कुदाल छिति खोदि बहावैं ।
बाढ़ेव जल आँगन सों, नाली को चौड़ावैं ।।

लै किसान हल जोतहिं खेतहिं, लेव लग्यो गुनि ।
बोवत कोउ हिंगावत बाँधत मेड़ कोउ पुनि ।।
बदरीनारायण चौधरी प्रेमघन
About the poet

बदरीनारायण चौधरी प्रेमघन

भारतेंदु युग के सुपरिचित लेखक। इनका स्मरण हिंदी साहित्य के प्रथम उत्थान का स्मरण है। मूल नाम : बदरीनारायण चौधरी उपाध्याय 'प्रेमघन' जन्म : 01/09/1855 | आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य