वसंत को मैं आने नहीं दूँगी

बाबुषा कोहलीबाबुषा कोहली6 Sept 1979

1 min read · 12.4K reads

पवन के मंद थाप भर से खटक रहे कान कनेर-से खड़े

पीली पात हुई जातीं अँखियाँ कोरों पर माघ के ओस-कण सँजोए

उनका सबसे प्रिय तिल तुनक के कुप्पा हुआ गेंदे की भाँति

पीली तितली का रूप धर स्वप्न उनके चीर देते रात्रि का सघन कालिम

तिल-तिल सोख के रस उड़ रहते दूर देस

प्राणवायु पर छूट लगा रंग स्वप्नपाख का

तितली पकड़ने को आतुर हर श्वास

किंतु सीमा के भीतर विवश

नाभ से उठती लौ, नाभ में होती स्वाहा

मानो उपवन के मध्य किसी अग्निकुंड के चहुँओर

चलता हो ऋतुओं का यज्ञ

अनवरत

[ सखि!

आज तो सोम हुआ

देह के इस उपवन पर बृहस्पत की छाया क्यों?

क्या? ऋतुराज आया?

वे तो आए नहीं!

वसंत फिर आया क्यों?]

पीली पतंग हुए जाते वे दसों दिशाओं में उड़ते-लुटते

माँझे-सा मन काट बैठता आप-ही तन

लहू-लहू कानन

[ टप... टप... टप...

घोर पीड़ा...

पीले के कोरस से उखड़ा हुआ सुर कोई

द्रोह करता है...

उपवन में रक्तवर्णी डहेलिया उगता है...]

मेरे हास में मिले हैं पीलिया के लच्छन

उनकी हँसी में औषध है

टोना है

मेरी चूनर में उधड़े हुए गोटे-सी सरसों की फलियाँ

कंठ में अटक पड़ा राग

तम गढ़ते आकाश भर में बिखरे मेरे केश

सखि!

भेज दे संदेस उनके देस

जब तक वे स्वयं नहीं आएँगे लेकर नवेली चूनर पीली

कंठ से मुक्त नहीं करेंगे बंधक रुत-रागिनी

कसेंगे नहीं सूर्य की किरणों से मेरे केश

वसंत को मैं आने नहीं दूँगी!

बाबुषा कोहली
About the poet

बाबुषा कोहली

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बाबुषा कोहली

  1. प्रेम गिलहरी दिल अखरोट - बाबुषा कोहली

    श्याम सों होरी खेलन आई।रंग गुलाल की झोरि लिये सब नवला सज-सज आई।

    12.5K reads
  2. स्किट्ज़ोफ़्रेनिया, मुक्ति की नदी और खो-खो - बाबुषा कोहली

    (अलमित्रा ने कहा -- हमसे प्रेम के विषय में कुछ कहो। मसीहा ने सिर उठाया और सब पर शान्ति बरस पड़ी। उसने कहा -- प्रेम का संकेत मिलते ही उसके अनुगामी बन जाओ हालाँकि उसके रास्ते कठिन और दुर्गम हैं।और जब उसकी बाँहें तुम्हें घेर लें, समर्पण कर दो, हालाँकि उसके पंखों में छिपी तलवारें तुम्हें लहूलुहान कर सकते हैं, फिर भी। और जब वह शब्दों में प्रकट हो, उसमें विश्वास रखो । -- खलील जिब्रान)

    12.5K reads
  3. रेहाना के लिए - बाबुषा कोहली

    (मुझे पता है कि अभी ख़ूबसूरती की क़द्र नहीं है। चेहरे की ख़ूबसूरती, विचारों और आरज़ुओं की ख़ूबसूरती, खूबसूरत लिखावट, आँखों और नज़रिए की ख़ूबसूरती, यहाँ तक कि मीठी आवाज़ की ख़ूबसूरती. -- रेहाना जब्बारी)एक पत्ते की हरी रंगत काँपती है उम्र-भर

    12.5K reads
  4. सुकरात को याद करते हुए - बाबुषा कोहली

    जिस दिनवो दुनियावी ऐनक

    12.4K reads
  5. वहाँ चार आदमी थे - बाबुषा कोहली

    वहाँ चार आदमी थेपहला — शब्दों से भरा हुआ था

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like