ख़ुशी महसूस करता हूँ न ग़म महसूस करता हूँ - अज़ीज़ वारसी

अज़ीज़ वारसीअज़ीज़ वारसी

4 min read · 12.4K reads

ख़ुशी महसूस करता हूँ न ग़म महसूस करता हूँ
बहर-आलम तुम्हारा ही करम महसूस करता हूँ

अलम अपना तो दुनिया में सभी महसूस करते हैं
मगर मैं हूँ के दुनिया का अलम महसूस करता हूँ

बस इतनी बात पर मोमिन मुझे काफ़िर समझते हैं
दर-ए-जानाँ को मेहराब-ए-हरम महसूस करता हूँ

अभी साक़ी का फ़ैज़-ए-आम शायद ना-मुकम्मल है
अभी कुछ इम्तियाज़-ए-बेश-ओ-कम महसूस करता हूँ

हरम वालों को अहल-ए-बुत-कदा कुछ भी समझते हों
मगर मैं बुत-कदे को भी हरम महसूस करता हूँ

मेरी तक़दीर से पहले संवारना जिन का मुश्किल है
तेरी ज़ुल्फ़ों में कुछ ऐसे भी ख़म महसूस करता हूँ

अज़ीज़-ए-वारसी ये भी किसी का मुझ पे एहसान है
के हर महफ़िल में अब अपना भरम महसूस करता हूँ
अज़ीज़ वारसी
About the poet

अज़ीज़ वारसी

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अज़ीज़ वारसी

  1. आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाई - अज़ीज़ वारसी

    आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाईकहकशाँ भी फलक पे शरमाई

    12.4K reads
  2. दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहा - अज़ीज़ वारसी

    दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहावो एहतिमाम-ए-गर्दिश-ए-दौराँ नहीं रहा

    12.4K reads
  3. हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझे - अज़ीज़ वारसी

    हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझेवाक़ई क़ाबिल-ए-एज़ाज़ बनाया है मुझे

    12.4K reads
  4. इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहे - अज़ीज़ वारसी

    इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहेइक वो के दस्त-ए-शौक़ से दामन-कशाँ रहे

    12.4K reads
  5. इतने नज़दीक से आईने को देखा न करो - अज़ीज़ वारसी

    इतने नज़दीक से आईने को देखा न करोरुख़-ए-ज़ेबा की लताफ़त को बढाया न करो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदी