ख़ाक चेहरे पे मल रहा हूँ मैं - अज़ीज़ नबील

अज़ीज़ नबीलअज़ीज़ नबील

3 min read · 12.4K reads

ख़ाक चेहरे पे मल रहा हूँ मैं
आसमाँ से निकल रहा हूँ मैं

चुपके चुपके वो पढ़ रहा है मुझे
धीरे धीरे बदल रहा हूँ मैं

मैं ने सूरज से दोस्ती की है
शाम होते ही ढल रहा हूँ मैं

एक आतिश-कदा है ये दुनिया
जिस में सदियों से जल रहा हूँ मैं

रास्तों ने क़बाएँ सी ली हैं
अब सफ़र को मचल रहा हूँ मैं

अब मेरी जुस्तुजू करे सहरा
अब समंदर पे चल रहा हूँ मैं

ख़्वाब आँखों में चुभ रहे थे नबील
सो ये आँखें बदल रहा हूँ मैं
अज़ीज़ नबील
About the poet

अज़ीज़ नबील

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अज़ीज़ नबील

  1. आँखों के ग़म-कदों में उजाले - अज़ीज़ नबील

    आँखों के ग़म-कदों में उजाले हुए तो हैंबुनियाद एक ख़्वाब की डाले हुए तो हैं

    12.4K reads
  2. अज़ाब-ए-ख़्वाहिश-ए-तामीर ले - अज़ीज़ नबील

    अज़ाब-ए-ख़्वाहिश-ए-तामीर ले के उतरा हैवो मेरे ख़्वाब में ताबीर ले के उतरा है

    12.4K reads
  3. हम तेरे ज़िक्र की मेहराब में खो - अज़ीज़ नबील

    हम तेरे ज़िक्र की मेहराब में खो जाते हैंयानी इक नश्शा-ए-नायाब में खो जाते हैं

    12.4K reads
  4. जिस तरफ़ चाहूँ पहुँच जाऊँ मसाफ़त - अज़ीज़ नबील

    जिस तरफ़ चाहूँ पहुँच जाऊँ मसाफ़त कैसीमैं तो आवाज़ हूँ आवाज़ की हिजरत कैसी

    12.4K reads
  5. मैं दस्त-रस से तुम्हारी निकल - अज़ीज़ नबील

    मैं दस्त-रस से तुम्हारी निकल भी सकता हूँये सोच लो के मैं रस्ता बदल भी सकता हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like