हम तेरे ज़िक्र की मेहराब में खो - अज़ीज़ नबील

अज़ीज़ नबीलअज़ीज़ नबील

3 min read · 12.4K reads

हम तेरे ज़िक्र की मेहराब में खो जाते हैं
यानी इक नश्शा-ए-नायाब में खो जाते हैं

अब समंदर भी हमें देख के डरते हैं के हम
मुस्कुराते हुए गर्दाब में खो जाते हैं

खींच लेते हैं हवाओं की रगों से पानी
जब किसी वादी-ए-बे-आब में खो जाते हैं

चंद लम्हे जो मुलाक़ात के मिलते हैं कभी
वो भी अक्सर अदब आदाब में खो जाते हैं

कोई ताबीर बता दे तो ये उक़दा खुल जाए
क्यूँ मेरे रास्ते हर ख़्वाब में खो जाते हैं

इस तरह गुम हुए हम उन की तमन्ना में नबील
जैसे कंकर किसी तालाब में खो जाते हैं
अज़ीज़ नबील
About the poet

अज़ीज़ नबील

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अज़ीज़ नबील

  1. आँखों के ग़म-कदों में उजाले - अज़ीज़ नबील

    आँखों के ग़म-कदों में उजाले हुए तो हैंबुनियाद एक ख़्वाब की डाले हुए तो हैं

    12.4K reads
  2. अज़ाब-ए-ख़्वाहिश-ए-तामीर ले - अज़ीज़ नबील

    अज़ाब-ए-ख़्वाहिश-ए-तामीर ले के उतरा हैवो मेरे ख़्वाब में ताबीर ले के उतरा है

    12.4K reads
  3. जिस तरफ़ चाहूँ पहुँच जाऊँ मसाफ़त - अज़ीज़ नबील

    जिस तरफ़ चाहूँ पहुँच जाऊँ मसाफ़त कैसीमैं तो आवाज़ हूँ आवाज़ की हिजरत कैसी

    12.4K reads
  4. ख़ाक चेहरे पे मल रहा हूँ मैं - अज़ीज़ नबील

    ख़ाक चेहरे पे मल रहा हूँ मैंआसमाँ से निकल रहा हूँ मैं

    12.4K reads
  5. मैं दस्त-रस से तुम्हारी निकल - अज़ीज़ नबील

    मैं दस्त-रस से तुम्हारी निकल भी सकता हूँये सोच लो के मैं रस्ता बदल भी सकता हूँ

    12.4K reads