आँखों के ग़म-कदों में उजाले - अज़ीज़ नबील

अज़ीज़ नबीलअज़ीज़ नबील

3 min read · 12.4K reads

आँखों के ग़म-कदों में उजाले हुए तो हैं
बुनियाद एक ख़्वाब की डाले हुए तो हैं

तलवार गिर गई है ज़मीं पर तो क्या हुआ
दस्तार अपने सर पे सँभाले हुए तो हैं

अब देखना है आते हैं किस सम्त से जवाब
हम ने कई सवाल उछाले हुए तो हैं

ज़ख़्मी हुई है रूह तो कुछ ग़म नहीं हमें
हम अपने दोस्तों के हवाले हुए तो हैं

गो इंतिज़ार-ए-यार में आँखें सुलग उठीं
राहों में दूर दूर उजाले हुए तो हैं

हम क़ाफ़िले से बिछड़े हुए हैं मगर नबील
इक रास्ता अलग से निकाले हुए तो हैं
अज़ीज़ नबील
About the poet

अज़ीज़ नबील

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अज़ीज़ नबील

  1. अज़ाब-ए-ख़्वाहिश-ए-तामीर ले - अज़ीज़ नबील

    अज़ाब-ए-ख़्वाहिश-ए-तामीर ले के उतरा हैवो मेरे ख़्वाब में ताबीर ले के उतरा है

    12.4K reads
  2. हम तेरे ज़िक्र की मेहराब में खो - अज़ीज़ नबील

    हम तेरे ज़िक्र की मेहराब में खो जाते हैंयानी इक नश्शा-ए-नायाब में खो जाते हैं

    12.4K reads
  3. जिस तरफ़ चाहूँ पहुँच जाऊँ मसाफ़त - अज़ीज़ नबील

    जिस तरफ़ चाहूँ पहुँच जाऊँ मसाफ़त कैसीमैं तो आवाज़ हूँ आवाज़ की हिजरत कैसी

    12.4K reads
  4. ख़ाक चेहरे पे मल रहा हूँ मैं - अज़ीज़ नबील

    ख़ाक चेहरे पे मल रहा हूँ मैंआसमाँ से निकल रहा हूँ मैं

    12.4K reads
  5. मैं दस्त-रस से तुम्हारी निकल - अज़ीज़ नबील

    मैं दस्त-रस से तुम्हारी निकल भी सकता हूँये सोच लो के मैं रस्ता बदल भी सकता हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like