हज़ार वक़्त के परतव-नज़र में होते हैं - अज़ीज़ हामिद मदनी

अज़ीज़ हामिद मदनीअज़ीज़ हामिद मदनी

4 min read · 12.4K reads

हज़ार वक़्त के परतव-नज़र में होते हैं
हम एक हल्क़ा-ए-वहशत-असर में होते हैं

कभी कभी निगह-ए-आश्ना के अफ़साने
उसी हदीस-ए-सर-ए-रह-गुज़र में होते हैं

वही हैं आज भी उस जिस्म-ए-नाज़नीं के ख़ुतूत
जो शाख-ए-गुल में जो मौज-ए-गुहर में होते हैं

खुला ये दिल पे के तामीर-ए-बाम-ओ-दर में होते हैं
बगूले क़ालिब-ए-दीवार-ओ-दर में होते हैं

गुज़र रहा है तू आँखें चुरा के यूँ न गुज़र
ग़लत-बयाँ भी बहुत रह-गुज़र में होते हैं

क़फ़स वही है जहाँ रंज-ए-नौ-ब-नौ ऐ दोस्त
निगह-दारी एहसास पर में होते हैं

सरिश्त-ए-गुल ही में पिनहाँ हैं सारे नक़्श ओ निगार
हुनर यही तो कफ़-ए-कूज़ा-गर में होते हैं

तिल्सिम-ए-ख़्वाब-ए-ज़ुलेख़ा ओ दाम-ए-बर्दा-फ़रोश
हज़ार तरह के क़िस्से सफ़र में होते हैं
अज़ीज़ हामिद मदनी
About the poet

अज़ीज़ हामिद मदनी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from अज़ीज़ हामिद मदनी

  1. दिलों की उक़दा-कुशाई का वक़्त है के नहीं - अज़ीज़ हामिद मदनी

    दिलों की उक़दा-कुशाई का वक़्त है के नहींये आदमी की ख़ुदाई का वक़्त है के नहीं

    12.4K reads
  2. फ़िराक़ से भी गए हम विसाल से भी गए - अज़ीज़ हामिद मदनी

    फ़िराक़ से भी गए हम विसाल से भी गएसुबुक हुए हैं तो ऐश-ए-मलाल से भी गए

    12.4K reads
  3. क्या हुए बाद-ए-बयाबाँ के पुकारे हुए लोग - अज़ीज़ हामिद मदनी

    क्या हुए बाद-ए-बयाबाँ के पुकारे हुए लोगचाक-दर-चाक गिरेबाँ को सँवारे हुए लोग

    12.4K reads
  4. सलीब ओ दार के क़िस्से रक़म होते ही रहते हैं - अज़ीज़ हामिद मदनी

    सलीब ओ दार के क़िस्से रक़म होते ही रहते हैंक़लम की जुम्बिशों पर सर क़लम होते ही रहते हैं

    12.4K reads
  5. ताज़ा हवा बहार की दिल का मलाल ले गई - अज़ीज़ हामिद मदनी

    ताज़ा हवा बहार की दिल का मलाल ले गईपा-ए-जुनूँ से हल्क़ा-ए-गर्दिश-ए-हाल ले गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like