क्या हुए बाद-ए-बयाबाँ के पुकारे हुए लोग - अज़ीज़ हामिद मदनी

अज़ीज़ हामिद मदनीअज़ीज़ हामिद मदनी

4 min read · 12.4K reads

क्या हुए बाद-ए-बयाबाँ के पुकारे हुए लोग
चाक-दर-चाक गिरेबाँ को सँवारे हुए लोग

ख़ूँ हुआ दिल के पशीमान-ए-सदाक़त है वफ़ा
ख़ुश हुआ जी को चलो आज तुम्हारे हुए लोग

ये भी क्या रंग है ऐ नर्गिस-ए-ख़्वाब-आलूदा
शहर में सब तेरे जादू के हैं मारे हुए लोग

ख़त्त-ए-माज़ूली-ए-अरबाब-ए-सितम खींच गए
ये रसब-बस्ता सलीबों से उतारे हुए लोग

वक़्त ही वो ख़त-ए-फ़ासिल है ऐ हम-नफ़्सो
दूर है मौज-ए-बला और किनारे हुए लोग

ऐ हरीफ़ान-ए-ग़म-ए-गर्दिश-ए-अय्याम आओ
एक ही ग़ोल के हम लोग हैं हारे हुए लोग

उन को ऐ नरम हवा ख़्वाब-ए-जुनूँ से न जगा
रात मै-ख़ाने की आए हैं गुज़ारे हुए लोग
अज़ीज़ हामिद मदनी
About the poet

अज़ीज़ हामिद मदनी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from अज़ीज़ हामिद मदनी

  1. दिलों की उक़दा-कुशाई का वक़्त है के नहीं - अज़ीज़ हामिद मदनी

    दिलों की उक़दा-कुशाई का वक़्त है के नहींये आदमी की ख़ुदाई का वक़्त है के नहीं

    12.4K reads
  2. फ़िराक़ से भी गए हम विसाल से भी गए - अज़ीज़ हामिद मदनी

    फ़िराक़ से भी गए हम विसाल से भी गएसुबुक हुए हैं तो ऐश-ए-मलाल से भी गए

    12.3K reads
  3. हज़ार वक़्त के परतव-नज़र में होते हैं - अज़ीज़ हामिद मदनी

    हज़ार वक़्त के परतव-नज़र में होते हैंहम एक हल्क़ा-ए-वहशत-असर में होते हैं

    12.4K reads
  4. सलीब ओ दार के क़िस्से रक़म होते ही रहते हैं - अज़ीज़ हामिद मदनी

    सलीब ओ दार के क़िस्से रक़म होते ही रहते हैंक़लम की जुम्बिशों पर सर क़लम होते ही रहते हैं

    12.4K reads
  5. ताज़ा हवा बहार की दिल का मलाल ले गई - अज़ीज़ हामिद मदनी

    ताज़ा हवा बहार की दिल का मलाल ले गईपा-ए-जुनूँ से हल्क़ा-ए-गर्दिश-ए-हाल ले गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like