सलीब ओ दार के क़िस्से रक़म होते ही रहते हैं - अज़ीज़ हामिद मदनी

अज़ीज़ हामिद मदनीअज़ीज़ हामिद मदनी

4 min read · 12.4K reads

सलीब ओ दार के क़िस्से रक़म होते ही रहते हैं
क़लम की जुम्बिशों पर सर क़लम होते ही रहते हैं

ये शाख़-ए-गुल है आईन-ए-नुमू से आप वाक़िफ़ हैं
समझती है के मौसम के सितम होते ही रहते हैं

कभी तेरी कभी दस्त-ए-जुनूँ की बात चलती है
ये अफ़साने तो ज़ुल्फ़-ए-ख़म-ब-ख़म होते ही रहते हैं

तवज्जोह उन की अब ऐ साकिनान-ए-शहर तुम पर है
हम ऐसों पर बहुत उन के करम होते ही रहते हैं

तेरे बंद-ए-क़बा से रिश्ता-ए-अनफ़ास-ए-दौराँ तक
कुछ उक़्दे नाख़ुनों को भी बहम होते ही रहते हैं

हुजूम-ए-लाला-ओ-नसरीं हो या लब-हा-ए-शीरीं हों
मेरी मौज-ए-नफ़स से ताज़ा-दम होते ही रहते हैं

मेरा चाक-ए-गिरेबाँ चाक-ए-दिल से मिलने वाला है
मगर ये हादसे भी बेश ओ कम होते ही रहते हैं
अज़ीज़ हामिद मदनी
About the poet

अज़ीज़ हामिद मदनी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from अज़ीज़ हामिद मदनी

  1. दिलों की उक़दा-कुशाई का वक़्त है के नहीं - अज़ीज़ हामिद मदनी

    दिलों की उक़दा-कुशाई का वक़्त है के नहींये आदमी की ख़ुदाई का वक़्त है के नहीं

    12.4K reads
  2. फ़िराक़ से भी गए हम विसाल से भी गए - अज़ीज़ हामिद मदनी

    फ़िराक़ से भी गए हम विसाल से भी गएसुबुक हुए हैं तो ऐश-ए-मलाल से भी गए

    12.4K reads
  3. हज़ार वक़्त के परतव-नज़र में होते हैं - अज़ीज़ हामिद मदनी

    हज़ार वक़्त के परतव-नज़र में होते हैंहम एक हल्क़ा-ए-वहशत-असर में होते हैं

    12.4K reads
  4. क्या हुए बाद-ए-बयाबाँ के पुकारे हुए लोग - अज़ीज़ हामिद मदनी

    क्या हुए बाद-ए-बयाबाँ के पुकारे हुए लोगचाक-दर-चाक गिरेबाँ को सँवारे हुए लोग

    12.4K reads
  5. ताज़ा हवा बहार की दिल का मलाल ले गई - अज़ीज़ हामिद मदनी

    ताज़ा हवा बहार की दिल का मलाल ले गईपा-ए-जुनूँ से हल्क़ा-ए-गर्दिश-ए-हाल ले गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like