खोल रहे हैं मूँद रहे हैं यादों के दरवाज़े लोग

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ाअज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा23 Aug 1926 – 13 Jan 2005

1 min read · 12.4K reads

खोल रहे हैं मूँद रहे हैं यादों के दरवाज़े लोग

इक लम्हे में खो बैठे हैं सदियों के अंदाज़े लोग

नींद उचट जाने से सब पर झुंझलाहट सी तारी है

आँखें मीचे बाँध रहे हैं ख़्वाबों के शीराज़े लोग

शहरों शहरों फिरते हैं दीवानों का बहरूप भरे

ख़ुद से छुप कर ख़ुद को ढूँड रहे हैं बाज़े बाज़े लोग

चलती फिरती लाशों के होंटों की हँसी पर हैरत किया

मुर्दों पर रक्खा करते हैं फूल हमेशा ताज़े लोग

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा
About the poet

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

जन्म : 23 Aug 1926 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 13 Jan 2005 लखनऊ की मशहूर शायरा अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा, मशहूर नावेल निगार क़ुर्रतुल ऐन हैदर की दोस्त थीं। क़ुर्रतुल ऐन हैदर ने जो ऐनी आपा के नाम से मशहूर हैं अपने नावेल 'आग का दरिया' में हमीद बानो का जो किरदार पेश…

View profile & all 33 Poems / Stories

More from अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

  1. कभी गोकुल कभी राधा कभी मोहन बन के

    कभी गोकुल कभी राधा कभी मोहन बन केमैं ख़यालों में भटकती रही जोगन बन के

    12.4K reads
  2. ज़िंदगी के सारे मौसम आ के रुख़्सत हो गए

    ज़िंदगी के सारे मौसम आ के रुख़्सत हो गएमेरी आँखों में कहीं बरसात बाक़ी रह गई

    12.4K reads
  3. अपनी बीती हुई रंगीन जवानी देगा

    अपनी बीती हुई रंगीन जवानी देगामुझ को तस्वीर भी देगा तो पुरानी देगा

    12.5K reads
  4. ज़रा मुश्किल से समझेंगे हमारे तर्जुमाँ हम को

    ज़रा मुश्किल से समझेंगे हमारे तर्जुमाँ हम कोअभी दोहरा रही है ख़ुद हमारी दास्ताँ हम को

    12.4K reads
  5. हम कोई नादान नहीं कि बच्चों की सी बात करें

    हम कोई नादान नहीं कि बच्चों की सी बात करेंजीना कोई खेल नहीं है बैठो तुक की बात करें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like