ज़िंदगी के सारे मौसम आ के रुख़्सत हो गए

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ाअज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा23 Aug 1926 – 13 Jan 2005

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी के सारे मौसम आ के रुख़्सत हो गए

मेरी आँखों में कहीं बरसात बाक़ी रह गई

आस का सूरज तो सारी ज़िंदगी निकला मगर

दिन के अंदर जाने कैसे रात बाक़ी रह गई

आईना-ख़ाना बना के जिस ने तोड़ा था मुझे

मेरी किरचों में उसी की ज़ात बाक़ी रह गई

मेरा इक इक लफ़्ज़ मुझ से छीन कर वो ले गया

जिस के कारन आज तक वो बात बाक़ी रह गई

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा
About the poet

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

जन्म : 23 Aug 1926 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 13 Jan 2005 लखनऊ की मशहूर शायरा अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा, मशहूर नावेल निगार क़ुर्रतुल ऐन हैदर की दोस्त थीं। क़ुर्रतुल ऐन हैदर ने जो ऐनी आपा के नाम से मशहूर हैं अपने नावेल 'आग का दरिया' में हमीद बानो का जो किरदार पेश…

View profile & all 33 Poems / Stories

More from अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

  1. कभी गोकुल कभी राधा कभी मोहन बन के

    कभी गोकुल कभी राधा कभी मोहन बन केमैं ख़यालों में भटकती रही जोगन बन के

    12.4K reads
  2. अपनी बीती हुई रंगीन जवानी देगा

    अपनी बीती हुई रंगीन जवानी देगामुझ को तस्वीर भी देगा तो पुरानी देगा

    12.5K reads
  3. ज़रा मुश्किल से समझेंगे हमारे तर्जुमाँ हम को

    ज़रा मुश्किल से समझेंगे हमारे तर्जुमाँ हम कोअभी दोहरा रही है ख़ुद हमारी दास्ताँ हम को

    12.4K reads
  4. हम कोई नादान नहीं कि बच्चों की सी बात करें

    हम कोई नादान नहीं कि बच्चों की सी बात करेंजीना कोई खेल नहीं है बैठो तुक की बात करें

    12.4K reads
  5. मुझे कहाँ मिरे अंदर से वो निकालेगा

    मुझे कहाँ मिरे अंदर से वो निकालेगापराई आग में कोई न हाथ डालेगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like