इस दौर में किसी को किसी की ख़बर नहीं - अज़ीज़ आज़ाद

अज़ीज़ आज़ादअज़ीज़ आज़ाद21 Sept 1944 – 20 Sept 2006

4 min read · 12.4K reads

इस दौर में किसी को किसी की ख़बर नहीं
चलते हैं साथ-साथ मगर हमसफ़र नहीं

अपने ही दायरों में सिमटने लगे हैं लोग
औरों की ग़म-ख़ुशी का किसी पे असर नहीं

दुनिया मेरी तलाश में रहती है रात-दिन
मैं सामने हूँ मुझ पे किसी की नज़र नहीं

वो नापने चले हैं समन्दर की वुसअतें[1]
लेकिन ख़ुद अपने क़द पे किसी की नज़र नहीं

राहे-वफ़ा में ठोकरें होती हैं मंज़िलें
इस रास्ते में मौत का कोई भी डर नहीं

सजदे में सर को काट के ख़ुश हो गया यजीद
ये साफ़ बुज़दिली[2] है तुम्हारा हुनर नहीं

हम लोग इस ज़हान में होकर हैं गुम ‘अज़ीज़’
जीते रहे हैं ऐसे के जैसे बशर[3] नहीं
अज़ीज़ आज़ाद
About the poet

अज़ीज़ आज़ाद

View profile & all 39 Poems / Stories

More from अज़ीज़ आज़ाद

  1. चलो ये तो सलीका है बुरे को मत बुरा कहिए - अज़ीज़ आज़ाद

    चलो ये तो सलीका है बुरे को मत बुरा कहिएमगर उनकी तो ये ज़िद है हमें तो अब ख़ुदा कहिए

    12.4K reads
  2. चार दिनों की उम्र मिली है और फ़ासले जन्मों के - अज़ीज़ आज़ाद

    चार दिनों की उम्र मिली है और फ़ासले जन्मों केइतने कच्चे रिश्ते क्यूँ हैं इस दुनिया में अपनो के

    12.4K reads
  3. अजब जलवे दिखाए जा रहे हैं - अज़ीज़ आज़ाद

    अजब जलवे दिखाए जा रहे हैंख़ुदी को हम भुलाए जा रहे हैं

    12.4K reads
  4. तेरे बदन की ख़ुशबू आई - अज़ीज़ आज़ाद

    तेरे बदन की ख़ुशबू आईहवा चमन की फिर गर्माई

    12.4K reads
  5. अब मेरा दिल कोई मजहब न मसीहा मांगे - अज़ीज़ आज़ाद

    अब मेरा दिल कोई मज़हब न मसीहा माँगेये तो बस प्यार से जीने का सलीका माँगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like