मेरी पहली नज़्म - नज़्म

अज़रा परवीनअज़रा परवीन

1 min read · 12.5K reads

सदा की मानिंद इस बरस भी

तमाम कव्वों के झुण्ड कोयल मुकुट पे क़ाबिज़

नशे में पागल फुदक रहे हैं

फ़त्ह पे अपनी उछल रहे हैं

निराश कोयल

कि जिस के सीने में

हूक बन कर

उदास कोयल

कि जिस की शह-ए-रग पे

कूक बन कर

हज़ार नग़्मे धड़क रहे हैं

वो आशियाने में बन के गूँगी

परों में नन्ही सुरीली दिलकश धुनें समेटे

सपाट नीले फ़लक को चुप-चाप देखती है

जो इस बरस भी

ये कह रहा है

ख़मोश रहना

कभी न कहना

कि जब भी कोयल की कूक गूँजी

ये आप अपना मुकुट सियानों से छीन लेगी

कि जीते जी क्या तिरी चहक को

तिरा घरौंदा

तू जिस का मेहवर बनी हुई है

तू जिस में ज़िंदा चुनी हुई है

कि जिस का फ़र्श और छत भी तू ही

जिस की दीवार-ओ-दर भी तू ही

तू ही है जिस घर का रंग-ओ-रोग़न

वही तिरा तेरी जाँ घरौंदा

तुझे या तिरी नवा को

ज़िंदा रिहा करेगा

रिहा हुई तो घरौंदा क्या यूँ सजा रहेगा

अज़रा परवीन
About the poet

अज़रा परवीन

मूल नाम : अज़रा परवीन जन्म : उन्नाव, उत्तर प्रदेश

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like