बहर-ए-चराग़ ख़ुद को जलाने वाली मैं

अज़रा परवीनअज़रा परवीन

1 min read · 12.4K reads

बहर-ए-चराग़ ख़ुद को जलाने वाली मैं

धुएँ में अपने कर्ब छुपाने वाली मैं

हरियाली दरकार उड़ानें भी प्यारी

किधर चली मैं किधर थी जाने वाली मैं

धनक-रुतों के जाल बिछाने वाला तू

उलझ के अपना-आप गँवाने वाली मैं

मेरी चुप का जश्न मनाने वाला तू

तलवारों से काट चुराने वाली मैं

पूँजी सुन कर सिमट न पाने वाला तू

सिक्का सिक्का तुझे चुराने वाली मैं

अज़रा परवीन
About the poet

अज़रा परवीन

मूल नाम : अज़रा परवीन जन्म : उन्नाव, उत्तर प्रदेश

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like