अज़रा परवीन के शेर

अज़रा परवीनअज़रा परवीन

1 min read · 12.5K reads

ज़मीं के और तक़ाज़े फ़लक कुछ और कहे

क़लम भी चुप है कि अब मोड़ ले कहानी क्या


उस ने मेरे नाम सूरज चाँद तारे लिख दिया

मेरा दिल मिट्टी पे रख अपने लब रोता रहा


चार सम्तें आईना सी हर तरफ़

तुम को खो देने का मंज़र और मैं


सिमट गई तो शबनम फूल सितारा थी

बिफर के मेरी लहर लहर अँगारा थी


रंग अपने जो थे भर भी कहाँ पाए कभी हम

हम ने तो सदा रद्द-ए-अमल में ही बसर की

अज़रा परवीन
About the poet

अज़रा परवीन

मूल नाम : अज़रा परवीन जन्म : उन्नाव, उत्तर प्रदेश

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like