ख़्वाब-जंगल - नज़्म

अज़रा नक़वीअज़रा नक़वी22 Feb 1952

1 min read · 12.4K reads

नींद-पालकी उतरी रात दूर जंगल में

ख़्वाब ख़्वाब मंज़र था धीरे धीरे बहती थी

सिम्फ़नी हवाओं की रात चाँद बादल में

चाँदनी की बाँहों में झील वाल्त्ज़ करती थी

धीमी धीमी सी ख़ुशबू साथ साथ चलती थी

कुंज में दरख़्तों के बे-ख़ुदी के आलम में मस्त डार हिरनों की

बेले रक़्स करती थी

हिरनियों की आँखों में मुश्क सी महकती थी

काले पैरहन पहने बा-वक़ार पेड़ों ने वाइलन सँभाले थे

झूमते हुए पत्ते तालियाँ बजाते थे

गुनगुनाती बैलों पर फूल कसमसाते थे

जुगनुओं की झिलमिल से राज-हँस सोते से जाग जाग उठते थे

आहटें परिंदों की अपने शब-बसेरों में पायलें बजाती थीं

अपने बंद कमरे में आँख जो खुली देखा

शहर की कसाफ़त से मुज़्महिल सा सूरज फिर

एक और नए दिन की धूल ले के आया था

टी वी वाले कमरे में सुब्ह का ख़बर-नामा इत्तिलाअ देता था

एक और जंगल को काट कर निकालेंगे रास्ता तरक़्क़ी का

अज़रा नक़वी
About the poet

अज़रा नक़वी

जन्म : 22 Feb 1952 | दिल्ली संबंधी : सुग़रा मेहदी (Aunt)

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अज़रा नक़वी

  1. एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोग

    एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोगजाने कौन से सुख की ख़ातिर फिरते मारे मारे लोग

    12.4K reads
  2. किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होती

    किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होतीकि अब तो दिल के सन्नाटे से भी वहशत नहीं होती

    12.4K reads
  3. ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईं

    ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईंकभी यादों का दामन छोड़ता नईं

    12.4K reads
  4. कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी में

    कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी मेंयूँ ही सारी उमर गँवा दी औरों ग़म-ख़्वारी में

    12.4K reads
  5. मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दो

    मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दोमेहरबाँ दुआओं में ख़ानदान रहने दो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like