इक शांत नदी सी लगती हो
किस ख़ामोशी से बहती हो
हर बार उम्मीदें बाँधती हो
हर बार नए दुख सहती हो
अपने मन का सारा सोना
क्यों भिक्षा में दे देती हो
किस ख़्वाब का अक्स है आँखों में
क्यों खोई खोई रहती हो
इक बार भड़क कर तो देखो
क्यों धीमे धीमे जलती हो
ये कौन सा रूप तुम्हारा है
ये कैसी ग़ज़लें कहती हो








