दोष देते रहे बे-कार ही तुग़्यानी को - अज़हर फ़राग़

अज़हर फ़राग़अज़हर फ़राग़31 Aug 1980

3 min read · 12.4K reads

दोष देते रहे बेकार ही तुग़्यानी को
हमने समझा नहीं दरिया की परेशानी को

ये नहीं देखते कितनी है रियाज़त किस की
लोग आसान समझ लेते हैं आसानी को

बेघरी का मुझे एहसास दिलाने वाले
तू ने बरता है मिरी बे-सर-ओ-सामानी को

शर्मसारी है कि रुकने में नहीं आती है
ख़ुश्क करता रहे कब तक कोई पेशानी को

जैसे रंगों की बख़ीली भी हुनर हो अज़हर
ग़ौर से देखिए तस्वीर की उर्यानी को
अज़हर फ़राग़
About the poet

अज़हर फ़राग़

युवा पीढ़ी के एक प्रसिद्ध पाकिस्तानी कवि; एक संग्रह प्रकाशित किया मैं किसी दास्तान से उभृंगा। A famous Pakistani poet of the younger generation; published a collection Main Kisi Daastaan se Ubhrunga.

View profile & all 10 Poems / Stories

More from अज़हर फ़राग़

  1. कोई भी शक़्ल मिरे दिल में उतर सकती है - अज़हर फ़राग़

    कोई भी शक़्ल मिरे दिल में उतर सकती हैइक रिफ़ाक़त में कहाँ उम्र गुज़र सकती है

    12.4K reads
  2. हँसने-हँसाने पढ़ने-पढ़ाने की उम्र है - अज़हर फ़राग़

    हँसने-हँसाने पढ़ने-पढ़ाने की उम्र हैये उम्र कब हमारे कमाने की उम्र है

    12.4K reads
  3. धूप में साया बने तन्हा खड़े होते हैं - अज़हर फ़राग़

    धूप में साया बने तन्हा खड़े होते हैंबड़े लोगों के ख़सारे भी बड़े होते हैं

    12.4K reads
  4. दीवारें छोटी होती थीं लेकिन पर्दा होता था - अज़हर फ़राग़

    दीवारें छोटी होती थीं लेकिन पर्दा होता थाताले की ईजाद से पहले सिर्फ़ भरोसा होता था

    12.4K reads
  5. कोई सिलसिला नहीं जावेदाँ तिरे साथ भी तिरे बाद भी - अज़हर फ़राग़

    कोई सिलसिला नहीं जावेदाँ तिरे साथ भी तिरे बाद भीमैं तो हर तरह से हूँ राएगाँ तिरे साथ भी तिरे बाद भी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like