धूप में साया बने तन्हा खड़े होते हैं - अज़हर फ़राग़

अज़हर फ़राग़अज़हर फ़राग़31 Aug 1980

3 min read · 12.4K reads

धूप में साया बने तन्हा खड़े होते हैं
बड़े लोगों के ख़सारे भी बड़े होते हैं

एक ही वक़्त में प्यासे भी हैं सैराब भी हैं
हम जो सहराओं की मिट्टी के घड़े होते हैं

आँख खुलते ही जबीं चूमने आ जाते हैं
हम अगर ख़्वाब में भी तुम से लड़े होते हैं

ये जो रहते हैं बहुत मौज में शब भर हम लोग
सुब्ह होते ही किनारे पे पड़े होते हैं

हिज्र दीवार का आज़ार तो है ही लेकिन
इस के ऊपर भी कई काँच जड़े होते हैं
अज़हर फ़राग़
About the poet

अज़हर फ़राग़

युवा पीढ़ी के एक प्रसिद्ध पाकिस्तानी कवि; एक संग्रह प्रकाशित किया मैं किसी दास्तान से उभृंगा। A famous Pakistani poet of the younger generation; published a collection Main Kisi Daastaan se Ubhrunga.

View profile & all 10 Poems / Stories

More from अज़हर फ़राग़

  1. कोई भी शक़्ल मिरे दिल में उतर सकती है - अज़हर फ़राग़

    कोई भी शक़्ल मिरे दिल में उतर सकती हैइक रिफ़ाक़त में कहाँ उम्र गुज़र सकती है

    12.4K reads
  2. हँसने-हँसाने पढ़ने-पढ़ाने की उम्र है - अज़हर फ़राग़

    हँसने-हँसाने पढ़ने-पढ़ाने की उम्र हैये उम्र कब हमारे कमाने की उम्र है

    12.4K reads
  3. दीवारें छोटी होती थीं लेकिन पर्दा होता था - अज़हर फ़राग़

    दीवारें छोटी होती थीं लेकिन पर्दा होता थाताले की ईजाद से पहले सिर्फ़ भरोसा होता था

    12.4K reads
  4. कोई सिलसिला नहीं जावेदाँ तिरे साथ भी तिरे बाद भी - अज़हर फ़राग़

    कोई सिलसिला नहीं जावेदाँ तिरे साथ भी तिरे बाद भीमैं तो हर तरह से हूँ राएगाँ तिरे साथ भी तिरे बाद भी

    12.4K reads
  5. कैसे दुनिया का जाएज़ा किया जाए - अज़हर फ़राग़

    कैसे दुनिया का जाएज़ा किया जाएध्यान तुझ से अगर हटा लिया जाए

    12.4K reads