वेदना

अय्यप्प पणिक्करअय्यप्प पणिक्कर12 Sept 1930 – 23 Aug 2006

1 min read · 12.4K reads

वक़्त पर न खिल पाई

कमल की कली को

उँगलियों से चीरकर खोला

फिर उसके दर्द को सूँघा मैंने,

काल ने सकारा—

रुक, स्नेह के अंकन से वह

अपने आप खोलेगी रक्तिम अधर,

अनजाने फूट पड़ा रुदन

प्रिया के लज्जायुक्त मौन में

रक्त से लथपथ फूलों की पंखुड़ियाँ

हथेली में थामे बड़े धीरज से

शिकायत से बचने की कोशिश की मैंने,

तुम्हारी पंखुड़ियों को जलते देख

जलने लगा हृदय मेरा

व्यर्थ नहीं गया न्याय

आँख में एक आँसू अंकुरित हुआ

जिसे तूने देखा,

अब जब भी दिखाई देते हैं रास्ते में फूल

मेरी रुदन रहित कल्पना

याद करती है—

वक़्त पर न खिलने वाली कमल की कली को

उँगलियों से चीरकर खोला था जिसे मैंने।

अय्यप्प पणिक्कर
About the poet

अय्यप्प पणिक्कर

मलयालम भाषा के समादृत कवि, समालोचक और साहित्य-सिद्धांतकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : केशवपणिक्कर अय्यप्प पणिक्कर जन्म : 12/09/1930 | तिरुवनंतपुरम, केरला निधन : 23/08/2006 | तिरुवनंतपुरम, केरला

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी