सोने की कुटिया छाई
सोने के फूस का गट्ठर बनाया
सोने से रेशम बुना
संगमरमर की मरियम गढ़ी
वे इंतज़ार में हैं प्रभु
तू क्यों जन्म नहीं लेता?
ग़ुलाम को ख़रीदकर सिर पर काँटे का ताज पहनाया
लोहे की कीलें ठोक पाँच घाव बनाए
फिर उसे कर दिया बंद कंक्रीट के कमरे में
वे इंतज़ार कर रहे हैं प्रभु!
तू क्यों नहीं अवतरित हो रहा अब तक!








