प्रेम

अय्यप्प पणिक्करअय्यप्प पणिक्कर12 Sept 1930 – 23 Aug 2006

1 min read · 12.4K reads

उस वक़्त मैं समझता था कि प्रेम है

दिव्य प्रभायुक्त अलौकिक सौंदर्य,

अर्ध निमीलित कौमार्य नेत्र बंद किए बिना

निरंतर निवृत्ति श्रुति बजाते हुए

दूर ऊँचाइयों में परियों के आकाश में

अमृत प्रभा में छूट गया वह प्रेम।

मेरे यौवन के आँसुओं ने

संध्या आकाश के अलंकारों में

बुन लिया एक प्रेम,

सागर ने जब मेरे हृदय के तीर

तोड़-फोड़ बहा दिए तो

विहग स्वप्न की तरह

लुप्त हो गया वह प्रेम।

आज जब मैं तेरी गोद में

सिर रख लेटा हूँ,

धरती की सौंधी महक फुसफुसाकर कहती है

यह भी तो प्रेम ही है।

अय्यप्प पणिक्कर
About the poet

अय्यप्प पणिक्कर

मलयालम भाषा के समादृत कवि, समालोचक और साहित्य-सिद्धांतकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : केशवपणिक्कर अय्यप्प पणिक्कर जन्म : 12/09/1930 | तिरुवनंतपुरम, केरला निधन : 23/08/2006 | तिरुवनंतपुरम, केरला

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like