फूल वाले पेड़ पर

अय्यप्प पणिक्करअय्यप्प पणिक्कर12 Sept 1930 – 23 Aug 2006

1 min read · 12.4K reads

फूल वाले पेड़ की शाखा पर बैठ

गाया करतीं दो नन्ही चिड़ियाँ

पूरब से अंधकार जाल लिए आया करती संध्या

आकाश मल्लिका फूल खिलाता

सागर की लहरें सो जातीं

घूमते रहते, निरंतर

नित्य युद्ध में ये सौर यूथ

तभी झलकी पूरब से रोशनी

फूट-फूटकर रो उठा, वह इंद्रधनुष ही तो है न!

फूल वाले पेड़ की शाखा पर लटकने लगीं

चिड़ियाँ नहीं, नन्ही-नन्ही कलियाँ।

अय्यप्प पणिक्कर
About the poet

अय्यप्प पणिक्कर

मलयालम भाषा के समादृत कवि, समालोचक और साहित्य-सिद्धांतकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : केशवपणिक्कर अय्यप्प पणिक्कर जन्म : 12/09/1930 | तिरुवनंतपुरम, केरला निधन : 23/08/2006 | तिरुवनंतपुरम, केरला

View profile & all 17 Poems / Stories