मैं, मेरी नींद और मेरे सपने
तीन अलग-अलग बिस्तर पर
एक साथ सोते हैं।
एक तकिया है ज़िंदगी का
किसके सिरहाने रखूँ?
—यह सोचकर
मैं ज़िंदगी के सिरहाने तले
अपनी ख़ानाबदोशी रख देता हूँ।
मैं, मेरी नींद और मेरे सपने
तीन अलग-अलग बिस्तर पर
एक साथ सोते हैं।
एक तकिया है ज़िंदगी का
किसके सिरहाने रखूँ?
—यह सोचकर
मैं ज़िंदगी के सिरहाने तले
अपनी ख़ानाबदोशी रख देता हूँ।
