स्तंभ

अविनाशअविनाश

1 min read · 12.4K reads

नींद पीठ को सुनाई गई सज़ा है

जैसे उसे बता रही हो कि कल उसे फिर खटना है

शाम को सूरज भी थक हार कर

चाँद की शीतलता में लेटे

मुझे नहीं नसीब कोई भी जो भिगो सके तपन को

जो भुला सके वह आततायी सज़ा जो

नींद ने सुनाई है पीठ को

जो गुमाया जा सके किसी स्वप्न के खंडहर में

सपनें नींद की आड़ में आने वाली ईश्वर की आहटें हैं

जिससे स्फुटित ध्वनि का स्वाद

चहलक़दमी करता हुआ अटक-सा जाता है :

दिनोंदिन, सालोंसाल

हर सुबह, सपनों के स्तंभ पर उठ खड़ी होती है

अविनाश
About the poet

अविनाश

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like